ब्लाक महराजगंज : प्रधान के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारों पर लगाई गई रोक, गड़बड़ी करने पर हुई बड़ी कार्यवाही

ब्यूरो रिपोर्ट : राजन प्रजापति 

महराजगंज रायबरेली। ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत पूरे अचली में जमकर भ्रष्टाचार करने के मामले में प्रधान के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारों पर रोक लगा दी गई है। कई ग्रामीणों की शिकायत पर जिलाधिकारी के आदेश के बाद जाँच टीम गठित हुई उसके बाद विकास कार्यों की जाँच करने के बाद गड़बड़ी की पुष्टि होने पर कार्यवाही की गई। कई विकास कार्यों में जमकर गड़बड़ी करने के मामले में बड़ी कार्यवाही की गई है। खण्ड विकास अधिकारी वर्षा सिंह से वार्ता करने पर बताया पूरे अचली में प्रधान के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारों पर रोक लगा दी गई है।