कॉमर्शियल सिलेंडर की जगह घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग करने का वीडियो वायरल, जाँच शुरू
रिपोर्ट : धीरेन्द्र प्रताप सिंह
कॉमर्शियल सिलेंडर की जगह घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग करने का वीडियो वायरल, जाँच शुरू
अधिकारियों की टीम बनाई गई है जो लगातार छापेमारी करेगी, दुरूपयोग करने पर कार्यवाही की जाएगी: पूर्ति निरीक्षक
महराजगंज रायबरेली। कस्बा के बैंक ऑफ़ बड़ौदा के पास दुर्गेश स्वीट्स हाउस एंड नमकीन पर धड़ल्ले से घरेलू सिलेंडर उपयोग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पूर्ति निरीक्षक ने कहा जाँच कर की जाएगी कार्यवाही। आपको बता दें चाट-टिक्की की बड़ी दुकानों, मिठाई की दुकानों, कई होटल-ढाबों पर कॉमर्शियल सिलेंडर की जगह चोरी-छुपे घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग किए जाने का मामला प्रकाश में आने के बाद हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों का कहना है यह कोई अभी जल्दी से नहीं लंबे समय से किया जा रहा है। घरेलू सिलेंडर का कॉमर्शियल उपयोग नहीं करने के सख्त निर्देश के बाद भी धड़ल्ले से उपयोग लंबे समय से हो रहा है, लगे सीसीटीवी कैमरों में साफ देखा जा सकता है। वहीं महराजगंज कस्बा के बछरावां रोड स्थित रिमझिम चाट भंडार (पिंटू) की दुकान पर धड़ल्ले से कॉमर्शियल की जगह घरेलू सिलेंडर का उपयोग करता हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसके बाद पोल खुल गई। पूर्ति निरीक्षक ने बताया एक टीम बनाई गई है जो लगातार छापेमारी करेगी पकडे जाने पर कार्यवाही की जाएगी। आगे बताया होटल पर घरेलू सिलेंडर का उपयोग का मामला संज्ञान में आया है जाँच कर कार्यवाही की जाएगी।