एडवांस डायग्नोस्टिक सेंटर का शुभारंभ, अब स्थानीय स्तर पर मिलेंगी जांच सुविधाएं

एडवांस डायग्नोस्टिक सेंटर का शुभारंभ, अब स्थानीय स्तर पर मिलेंगी जांच सुविधाएं
एडवांस डायग्नोस्टिक सेंटर का शुभारंभ, अब स्थानीय स्तर पर मिलेंगी जांच सुविधाएं
हलोर रोड पर शुरू हुआ आधुनिक जांच केंद्र, अल्ट्रासाउंड-पैथोलॉजी के साथ घर से सैंपल लेने की भी सुविधा

ब्यूरो रिपोर्ट : राजन प्रजापति 

महराजगंज रायबरेली। क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महराजगंज के हलोर रोड पर मंगलवार, 27 अक्टूबर को एडवांस डायग्नोस्टिक सेंटर का शुभारंभ किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार, हवन-पूजन और फीता काटकर केंद्र का उद्घाटन किया गया। सेंटर के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को स्थानीय स्तर पर विभिन्न स्वास्थ्य जांचों की सुविधा मिलने की उम्मीद है। एडवांस डायग्नोस्टिक सेंटर के प्रोपराइटर शिवेंद्र कुमार अवस्थी ने बताया कि केंद्र खोलने का उद्देश्य क्षेत्रवासियों को सुविधाजनक तरीके से जांच सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि अब अल्ट्रासाउंड सहित विभिन्न प्रकार की पैथोलॉजिकल जांचों के लिए लोगों को दूर-दराज के शहरों तक जाने की परेशानी से राहत मिल सकेगी। इससे मरीजों का समय और आवागमन पर होने वाला खर्च भी बचेगा। उन्होंने बताया कि मरीजों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए घर से सैंपल संग्रह करने की व्यवस्था भी की गई है, ताकि जरूरतमंद लोगों को जांच कराने में आसानी हो। केंद्र के माध्यम से क्षेत्र में स्वास्थ्य जांच संबंधी सुविधाओं को सुलभ बनाने का प्रयास किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में पहुंचे चिकित्सकों, पैथोलॉजी संचालकों, गणमान्य नागरिकों और क्षेत्रवासियों का शिवेंद्र कुमार अवस्थी ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ यासिर, डॉ साजिद अली, श्रवण यादव, डॉ वीरेंद्र प्रजापति, जगदंबा सिंह, सुनील मौर्या, रोहित सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।