दिल्ली में बीजेपी की सरकार का आगाज, रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, दी गई बधाई

राजन प्रजापति
दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार का आगाज हो गया है। रेखा गुप्ता ने केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है रेखा गुप्ता के साथ ही उनकी कैबिनेट के छह मंत्रियों ने भी रामलीला मैदान में आयोजित विकसित दिल्ली शपथ समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। वहीं रायबरेली के जिला उपाध्यक्ष (अल्पसंख्यक मोर्चा, भाजपा) रहमत अली सहित अन्य भाजपाइयों ने बधाई दी।




