ज्योना की ग्राम चौपाल में ग्रामीणों ने उठाईं समस्याएं, समाधान का मिला भरोसा

ज्योना की ग्राम चौपाल में ग्रामीणों ने उठाईं समस्याएं, समाधान का मिला भरोसा
ज्योना की ग्राम चौपाल में ग्रामीणों ने उठाईं समस्याएं, समाधान का मिला भरोसा
पेंशन न मिलने समेत कई शिकायतें पहुंचीं, योजनाओं की दी गई जानकारी

ब्यूरो रिपोर्ट : राजन प्रजापति 

महराजगंज रायबरेली। विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत ज्योना में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में ग्रामीणों की विभिन्न समस्याएं सुनी गईं और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों ने उनके समाधान का भरोसा दिलाया। वहीं चौपाल में आधा दर्जन से अधिक विभागों के जिम्मेदार अधिकारियों के मौजूद न रहने को लेकर भी चर्चा रही।
प्रशासक/ग्राम प्रधान उमेश कुमार उर्फ कन्नू की अध्यक्षता में आयोजित चौपाल में स्वास्थ्य, शिक्षा, चिकित्सा, बाल विकास परियोजना तथा पंचायत विभाग सहित विभिन्न विभागों से जुड़े कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ग्रामीणों को अपने-अपने विभाग की योजनाओं की जानकारी दी और शासन की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया। वहीं ग्राम प्रधान उमेश कुमार उर्फ कन्नू ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने और ग्रामीणों को जागरूक करने की बात कही। ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद ग्राम प्रधान ने संबंधित स्तर पर कार्रवाई कर समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया। इस मौके पर कई जिम्मेदार अधिकारियों सहित अन्य कर्मचारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।