बास्केटबॉल टूर्नामेंट में गुरुकुल पब्लिक स्कूल की टीम ने मारी बाजी

बास्केटबॉल टूर्नामेंट में गुरुकुल पब्लिक स्कूल की टीम ने मारी बाजी
बास्केटबॉल टूर्नामेंट में गुरुकुल पब्लिक स्कूल की टीम ने मारी बाजी
अमित सिंह के शानदार प्रदर्शन से मिली जीत, विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

ब्यूरो रिपोर्ट : राजन प्रजापति 

महराजगंज रायबरेली। गुरुकुल पब्लिक स्कूल पुरासी (हलोर) में अंडर-16 बालक बास्केटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में गुरुकुल पब्लिक स्कूल, पुरासी (हलोर) और महावीर स्टडी स्टेट स्कूल की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया। मैच के दौरान खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर दर्शकों में उत्साह बनाए रखा। कड़े मुकाबले में गुरुकुल पब्लिक स्कूल की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत अपने नाम की। टीम के खिलाड़ी अमित सिंह ने कई बास्केट स्कोर कर जीत में अहम भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के समापन पर विद्यालय की वाइस चेयरमैन पूजा मिश्रा, कोषाध्यक्ष नीलम मिश्रा, प्रधानाचार्या बेबी सिंह, प्राचार्य प्रांजलि शुक्ला तथा एचओडी अमित पांडे ने विजेता टीम को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और भविष्य में भी मेहनत, अनुशासन एवं समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस तरह की खेल प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में टीम भावना, आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं। अंत में गुरुकुल पब्लिक स्कूल परिवार ने विजेता टीम को बधाई देते हुए सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।