माँ बगलामुखी के पूजन-अर्चन के साथ स्टार वेअर कलेक्शन का भव्य शुभारम्भ

माँ बगलामुखी के पूजन-अर्चन के साथ स्टार वेअर कलेक्शन का भव्य शुभारम्भ
माँ बगलामुखी के पूजन-अर्चन के साथ स्टार वेअर कलेक्शन का भव्य शुभारम्भ

ब्यूरो रिपोर्ट : राजन प्रजापति 

महराजगंज (रायबरेली)। कस्बे के इन्हौना रोड स्थित स्टार वेअर कलेक्शन का भव्य उद्घाटन फीता काटकर किया गया। उद्घाटन समारोह का शुभारम्भ माँ बगलामुखी की पूजा-अर्चना एवं विधि-विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। इसके बाद अतिथियों ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का विधिवत शुभारम्भ किया। प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर ब्रजेश सिंह निवासी खेरवा ने बताया कि स्टार वेअर कलेक्शन में ग्राहकों के लिए जींस, शर्ट, लोअर सहित विभिन्न प्रकार के कपड़ों की आकर्षक रेंज उपलब्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रतिष्ठान पर सभी प्रकार के कपड़े उचित एवं किफायती दामों पर उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता के साथ खरीदारी का अच्छा अवसर मिल सके। उद्घाटन समारोह में पहुंचे लोगों ने प्रतिष्ठान के संचालक को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस मौके पर रणविजय सिंह एडवोकेट व प्रधान प्रतिनिधि सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।