फर्जी भुगतान कर ग्राम प्रधान व सचिव ने डकारे 93 हजार रुपये, डीएम से शिकायत कर कार्यवाही की मांग

फर्जी भुगतान कर ग्राम प्रधान व सचिव ने डकारे 93 हजार रुपये, डीएम से शिकायत कर कार्यवाही की मांग
फर्जी भुगतान कर ग्राम प्रधान व सचिव ने डकारे 93 हजार रुपये, डीएम से शिकायत कर कार्यवाही की मांग 

ब्यूरो रिपोर्ट : राजन प्रजापति 

महराजगंज रायबरेली। विकास खंड महराजगंज की ग्राम पंचायत कोटवा मदनिया में सरकारी धन के कथित गबन का मामला सामने आया है। गांव निवासी अनुपम जायसवाल ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर ग्राम प्रधान एवं पंचायत सचिव पर फर्जी अभिलेखों के आधार पर 93,260 रुपये के सरकारी धन के गबन का आरोप लगाया है। शिकायत में मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि पंचायत में बिना कोई कार्य कराए सरकारी धन का भुगतान दर्शाया गया। पत्र के अनुसार 11 मई एवं 26 मई को पंचायत खाते से तीन वाउचरों के माध्यम से कुल 93,260 रुपये की निकासी की गई। इनमें 15वें वित्त आयोग मद से 32,850 रुपये तथा पांचवें वित्त आयोग मद से 35,810 रुपये पंचायत भवन की रंगाई-पुताई के नाम पर निकाले गए। शिकायतकर्ता का दावा है कि मौके पर ऐसा कोई कार्य नहीं कराया गया। अनुपम जायसवाल ने जिलाधिकारी से पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराकर सरकारी धन के दुरुपयोग की जिम्मेदारी तय करने तथा दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वहीं, मामले को लेकर संबंधित अधिकारियों का कहना है कि शिकायत प्राप्त होने पर नियमानुसार जांच कराई जाएगी और जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।