एडिशनल एसपी के इकलौते बेटे को कार ने रौंदा, दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम
राजन प्रजापति, जागरण टाइम्स न्यूज
जानकारी के मुताबिक, 10 साल का नैमिश एडिशनल एसपी श्वेता श्रीवास्तव का इकलौता बेटा था वह आज तड़के कोच के साथ स्केटिंग सीखने के लिए निकला था लौटते समय एक सफेद रंग की कार ने उसे जनेश्वर मिश्र पार्क के पास रौंद दिया। घायल हालत में नैमिश को नजदीकी अस्पताल ले जाया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।