भूमि विवाद में पुलिस पर अभद्रता और पक्षपात का आरोप, दिव्यांग ने सीओ से लगाई न्याय की गुहार

भूमि विवाद में पुलिस पर अभद्रता और पक्षपात का आरोप, दिव्यांग ने सीओ से लगाई न्याय की गुहार
भूमि विवाद में पुलिस पर अभद्रता और पक्षपात का आरोप, दिव्यांग ने सीओ से लगाई न्याय की गुहार

महराजगंज रायबरेली। क्षेत्र के पूरे कुमेदान मजरे राघवपुर, थाना बछरावां निवासी राम सजीवन पुत्र रतीपाल दिव्यांग व्यक्ति ने भूमि विवाद को लेकर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए सीओ को प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष जांच एवं कार्रवाई की मांग की है।
दिव्यांग व्यक्ति को राजेश पुत्र मैकूलाल निवासी कुमेदान द्वारा परेशान किया जा रहा है जिसकी शिकायत सीओ से कर कार्यवाही की मांग किया है। प्रार्थना पत्र के अनुसार शिकायतकर्ता का कहना है कि भूमि को लगभग पांच वर्ष पूर्व पारिवारिक सहमति के आधार पर दूसरे पक्ष को दिया गया था। 
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि वह शारीरिक रूप से दिव्यांग है। मामले की शिकायत लेकर थुलेंडी चौकी पहुंचने पर उसे न्याय दिलाने के बजाय पुलिसकर्मियों ने अभद्र व्यवहार किया, गाली-गलौज की और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। इतना ही नहीं, पुलिस पर दूसरे पक्ष का पक्ष लेने तथा गवाहों को भी धमकाने और उनका मोबाइल फोन छीन लेने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित ने आखिर परेशान होकर क्षेत्राधिकारी से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने तथा उसे न्याय दिलाने की मांग की है। पीड़ित दिव्यांग ने बताया क्षेत्राधिकाररी महराजगंज ने शिकायत सुनी और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है। दोनों पक्षों में भूमि को लेकर आखिर क्या विवाद है यह निष्पक्ष जाँच के बाद ही साफ हो पाएगा। पुलिस पर लगाए जा रहे आरोप भी जाँच का विषय है उसके बाद ही सच्चाई सामने आएगी।