नगर पंचायत महराजगंज: ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति को लेकर हुई बैठक

नगर पंचायत महराजगंज: ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति को लेकर हुई बैठक
नगर पंचायत महराजगंज: ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति को लेकर हुई बैठक

ब्यूरो रिपोर्टः राजन प्रजापति

महराजगंज रायबरेली। शनिवार को नगर पंचायत के सभागार में नगर पंचायत अध्यक्ष सरला साहू व भाजपा नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू, अधिशासी अधिकारी अपर्णा मिश्रा व कर्मचारियों के साथ बैठक संपन्न हुई। आजादी की 78वीं वर्षगांठ पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। हर घर तिरंगा कार्यक्रम में कोई घर रह न जाए देश की आजादी की खुशियों में उत्साह पूर्वक हर किसी को भाग लेना चाहिए।

चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू ने 13 अगस्त 2024 से निर्धारित कार्यक्रमों के बारे में सभी को जानकारी दी, बताया मोटरसाइकिल तिरंगा रैली को सफल बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोग निर्धारित समय पर नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे। आयोजन में आम जनता से लेकर सभासदों कर्मचारियों काे भाग लेना है। इस मौके पर पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष व वर्तमान एसमी के अध्यक्ष दिलीप यादव, पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, पूर्व महामंत्री भारतीय जनता पार्टी सरोज गौतम, महिला जिलाध्यक्ष भाजपा सुधा अवस्थी, मंडल अध्यक्ष विवेक पांडेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा, सभासद धर्मेंद्र वर्मा, विनीत वैश्य, वरिष्ठ लिपिक रामचंद्र त्यागी, जमुना प्रसाद सहित अन्य लोग  मौजूद रहे।