51 किलो की माला, बुलडोजर से पुष्पवर्षा… दिनेश राठौर के स्वागत में दिखा जबरदस्त उत्साह

51 किलो की माला, बुलडोजर से पुष्पवर्षा… दिनेश राठौर के स्वागत में दिखा जबरदस्त उत्साह
51 किलो की माला, बुलडोजर से पुष्पवर्षा… दिनेश राठौर के स्वागत में दिखा जबरदस्त उत्साह
रायबरेली में दिनेश सिंह राठौर के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, फूलों से पटा पूरा मार्ग
अवध प्रांत उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जिले में पहुंचे भाजपा नेता, लाही बॉर्डर से चंदापुर तक जगह-जगह हुआ जोरदार अभिनंदन

ब्यूरो रिपोर्ट : राजन प्रजापति 

महराजगंज रायबरेली। भाजपा के अवध प्रांत उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद पहली बार रायबरेली पहुंचे भाजपा नेता दिनेश सिंह राठौर का कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया। लाही बॉर्डर से लेकर गुमांवा, बरियारपुर, हलोर, पाली, महराजगंज प्रमुख तिराहा और चंदापुर चौराहे तक जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। ढोल-नगाड़ों की गूंज, भाजपा के नारों और पुष्पवर्षा के बीच समर्थकों ने अपने नेता का जोरदार अभिनंदन किया। महराजगंज प्रमुख तिराहे पर आयोजित स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं ने दिनेश सिंह राठौर को 51 किलो की विशाल पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया। कई स्थानों पर बुलडोजर से पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने अंगवस्त्र भेंट कर भी सम्मानित किया। बड़ी संख्या में समर्थकों की मौजूदगी से पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल नजर आया। स्वागत से अभिभूत दिनेश सिंह राठौर ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार जताते हुए कहा कि रायबरेली में जिस आत्मीयता, प्रेम और उत्साह के साथ उनका स्वागत किया गया है, वह उनके लिए बेहद सम्मान की बात है। पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने के साथ जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाएं। कार्यकर्ताओं के सम्मान और जनता की सेवा को प्राथमिकता देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा। दिनेश सिंह राठौर के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में पहले से ही खासा उत्साह था। स्वागत स्थलों पर कार्यकर्ताओं ने भव्य तैयारियां की थीं। जगह-जगह ढोल-नगाड़ों, जयकारों और फूल-मालाओं के बीच उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह, रणविजय सिंह एडवोकेट, प्रधान प्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, अवधेश मिश्रा हलोर, सुधा अवस्थी, देवेंद्र प्रताप उर्फ नीलू सिंह, अन्नू सिंह, अरिदमन सिंह, मनीष सिंह, दस्सू सिंह, मंगली सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष पिंटू सिंह, शिव शंकर शुक्ला, अभय सिंह, अशोक सिंह, रमेश कुमार मौर्य, राजेश सिंह प्रधान प्रतिनिधि, पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं सभासद सूर्य प्रकाश वर्मा, गोलू सिंह समेत बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।