युवा की सोच बदल रही गांव की तस्वीर: रणविजय सिंह ने पूरी ग्राम पंचायत मुरैनी में लगवा दिया सांकेतिक बोर्ड, नई पहल की हो रही सराहना

ब्यूरो रिपोर्टः राजन प्रजापति

महराजगंज रायबरेली। युवा सोच ने गांव की ऐसी बदल दी तस्वीर की सोच में पड़ गए देखने वाले। आपको बता दें क्षेत्र के युवा रणविजय सिंह एडवोकेट ने शुरू से ही समाज सेवा में  काफी ज्यादा रुचि रखी और लगातार सेवा भाव देखने को मिली। धीरे-धीरे स्थानीय लोगो के बीच लोकप्रियता बढ़ी। हम बात कर रहे है मुरैनी प्रधान प्रतिनिधि रणविजय सिंह एडवोकेट की विकास के नए-नए कार्यों से एक बार फिर ग्रामीणों के दिलों पर कब्जा कर लिया है।

गांव की सरकार: युवा सोच बदल रही गांव की तस्वीर

वहीं नई पहल करते हुए पूरी ग्राम पंचायत मुरैनी के प्रत्येक गांव के नाम से गांव का सांकेतिक बोर्ड बना कर लगा दिया गया है। जिससे आने जाने वाले लोगों को काफी सुविधा होगी। सांकेतिक बोर्ड  लगने से जहां आने जाने वाले लोगो को सुविधा मिलेगी वहीं इसके लगने से गांव की सुंदरता भी बढ़ेगी। जिसके  लिये ग्रामीणों सहित आसपास के लोगों द्वारा जमकर सराहना की गई। सांकेतिक बोर्ड लगाने के दौरान प्रधान दीपू व प्रतिनिधि रणविजय सिंह चौहान एडवोकेट सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।