मेरे सपनों का भारत: चित्रकला प्रतियोगिता में दिखी बच्चों की रचनात्मकता, 14 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

मेरे सपनों का भारत: चित्रकला प्रतियोगिता में दिखी बच्चों की रचनात्मकता, 14 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा
मेरे सपनों का भारत: चित्रकला प्रतियोगिता में दिखी बच्चों की रचनात्मकता, 14 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

ब्यूरो रिपोर्ट : राजन प्रजापति 

महराजगंज रायबरेली। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राजा चंद्रचूड़ सिंह विद्या पीठ इंटर कॉलेज में मेरे सपनों का भारत–चित्र सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष जनमेजय सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान चित्रकला सहित विकास और राष्ट्र निर्माण से जुड़ी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें महराजगंज ब्लॉक के 14 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। न्यू सेंट्रल पब्लिक स्कूल, राजकीय इंटर कॉलेज हलोर, राजकीय हाईस्कूल, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज महराजगंज समेत विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि जनमेजय सिंह ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि देश के नव निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा और रचनात्मक सोच के माध्यम से ‘मेरे सपनों का भारत’ की परिकल्पना को साकार करने में योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या अनीता सिंह तथा राजा चंद्रचूड़ सिंह विद्या पीठ के प्रधानाचार्य वीके सिंह नोडल अधिकारी के रूप में उपस्थित रहे। विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
कार्यक्रम का समापन ‘भारत माता की जय’ के गगनभेदी नारों के साथ हुआ। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।