सूर्य प्रकाश वर्मा बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष, समर्थकों में खुशी की लहर
ब्यूरो रिपोर्ट : राजन प्रजापति
रायबरेली महराजगंज। भारतीय जनता पार्टी ने महराजगंज कस्बा निवासी पार्टी नेता सूर्य प्रकाश वर्मा को पिछड़ा वर्ग मोर्चा, रायबरेली का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल देखने को मिला। समर्थकों ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की। सूर्य प्रकाश वर्मा को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनके नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग मोर्चा की संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने तथा पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के प्रयासों को मजबूती मिलेगी। उनकी नियुक्ति को लेकर महराजगंज क्षेत्र के राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा रही। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष जनमेजय सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुधा अवस्थी, मनीष सिंह, तिलक सिंह, रवि चौधरी, अमित श्रीवास्तव, शिवम मिश्रा, शिवरमन सिंह, विद्यासागर अवस्थी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दिनेश सिंह राठौर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सत्येन्द्र प्रताप सिंह, पंकज श्रीवास्तव, भूपेश मिश्रा, भोलू सिंह, अनुज मौर्य सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।