लोकसभा चुनाव: महराजगंज कस्बा में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में नुक्कड़ सभा को मंत्री ए के शर्मा ने किया संबोधित

लोकसभा चुनाव: महराजगंज कस्बा में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में नुक्कड़ सभा को मंत्री ए के शर्मा ने किया संबोधित
लोकसभा चुनाव: महराजगंज कस्बा में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में नुक्कड़ सभा को मंत्री ए के शर्मा ने किया संबोधित

ब्यूरो रिपोर्टः राजन प्रजापति

रायबरेली-महराजगंज। महराजगंज में एके शर्मा ने भारी नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा रायबरेली की प्रबुद्ध जनता ने 'विकासवाद' का चुनाव करते हुए कांग्रेस के शहजादे राहुल गांधी को हराने का निर्णय ले लिया है। आपको बता दें महराजगंज नगर पंचायत में नुक्कड़ सभा में मुख्य रूप से राजा राकेश प्रताप सिंह, चेयरमैन सरला साहू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू, पूर्व विधायक रामलाल अकेला, मण्डल अध्यक्ष विवेक पाण्डेय, पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, सूर्य प्रकाश वर्मा, नीलू सिंह सहित भाजपा के कार्यकर्तागण और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। रायबरेली से लोकसभा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह के समर्थन में विशाल नुक्कड़ सभा को संबोधित किया गया। वहीं नुक्कड़ सभा में पहुंचे कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने दिनेश प्रताप सिंह के लिए मांगा समर्थन। चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू द्वारा आयोजित नुक्कड़ सभा में भाजपा नेताओं ने घर के प्रत्याशी को जिताने की अपील किया। महराजगंज कस्बा स्थित मां जसवंतरी देवी मंदिर प्रांगण में भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह के समर्थन में चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू द्वारा आयोजित नुक्कड़ सभा में भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं उत्तर प्रदेश में नगर विकास मंत्री तथा ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने नुक्कड़ सभा को संबोधित किया नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए ए के शर्मा ने नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में चर्चा की और कहा कि मोदी सरकार द्वारा शौचालय, आवास, पेय जल एवं विद्युत में जनता के लिए बहुत अच्छा कार्य किया है। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता राजा राकेश प्रताप सिंह, चेयरमैन सरला साहू, पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, पूर्व विधायक रामलाल अकेला, विधानसभा प्रभारी भाजपा अनुभव कक्कड़, भाजपा नेता विद्यासागर अवस्थी, मंडल अध्यक्ष विवेक पांडे, पूर्व मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा, भाजपा नेता दिनेश सिंह राठौर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुधा अवस्थी सहित अन्य बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।