नगर निकाय चुनाव 2023: पहली बार वोट देने पहुंची युवतियां, चेहरे पर साफ झलकती पहली बार वोट डालने की खुशी

►ब्यूरो रिपोर्टः राजन प्रजापति
पहली बार वोट देने पहुंची युवतियां, चेहरे पर साफ झलकती पहली बार वोट डालने की खुशी
महराजगंज रायबरेली। मतदान लोकतंत्र की पहचान होती है। आपको बता दें नगर पंचायत महराजगंज चुनाव में मताधिकार का प्रयोग करने पहुँची युवतियां पहली बार मतदान करने को लेकर खासा उत्साह दिखा।
►मन में काफी उत्साह है। अपने पसंद के प्रत्याशी का चुनाव कर लोकतंत्र के उत्सव में अपनी भागीदारी निभा रही हूं। पहली बार मतदान करने पर अपनी जिम्मेदारी का एहसास हो रहा है: प्रिया, शांति नगर, नगर पंचायत महराजगंज
नगर पंचायत महराजगंज में 7233 कुल मतदाता हैं जिसमें
5773 मतदाताओं ने मतदान किया। जिसका 79.81% रहा।




