महराजगंज नगर पंचायत में विकास कार्यों को मिली नई गति, चार सीसी सड़कों का हुआ शुभारंभ

महराजगंज नगर पंचायत में विकास कार्यों को मिली नई गति, चार सीसी सड़कों का हुआ शुभारंभ
महराजगंज नगर पंचायत में विकास कार्यों को मिली नई गति, चार सीसी सड़कों का हुआ शुभारंभ

ब्यूरो रिपोर्ट : राजन प्रजापति 

महराजगंज रायबरेली। नगर पंचायत महराजगंज में विकास कार्यों का सिलसिला लगातार जारी है। नगर पंचायत अध्यक्ष सरला साहू एवं उनके प्रतिनिधि प्रभात साहू के नेतृत्व में नगर क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में नगर पंचायत के तीन वार्डों में चार नई सीसी सड़कों एवं इंटरलॉकिंग मार्गों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रभात साहू ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है। सड़कों, नालियों, समरसेबल बोर, फ्रीजर एवं अन्य जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों के माध्यम से नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत का लक्ष्य सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य कराकर लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना है।
नगरवासियों ने भी नए निर्माण कार्यों के शुभारंभ पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इन सड़कों के निर्माण से आवागमन की सुविधा में सुधार होगा और क्षेत्र की तस्वीर बदलेगी। विकास कार्यों के चलते नगर पंचायत महराजगंज जिले में अपनी अलग पहचान बना रही है। इस अवसर पर सभासद जमुना पासवान, धर्मेंद्र वर्मा, सूर्य प्रकाश वर्मा, विजय धीमान, विनीत वैश्य, मोo अलीम सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विकास कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने का संकल्प भी लिया गया।