कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए एसपी ने किया फेरबदल: सीओ राम किशोर सिंह को महराजगंज से हटाया गया, अरुण कुमार नौहवार को महराजगंज का बनाया गया पुलिस उपाधीक्षक

►ब्यूरो रिपोर्ट: राजन प्रजापति
कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए एसपी ने किया फेरबदल: सीओ राम किशोर सिंह को महराजगंज से हटाया गया, अरुण कुमार नौहवार को महराजगंज का बनाया गया पुलिस उपाधीक्षक
जागरण टाइम्स न्यूज नेटवर्क
महराजगंज रायबरेली। लंबे समय से महराजगंज क्षेत्र की कमान संभाल रहे क्षेत्राधिकारी राम किशोर सिंह को महराजगंज से क्षेत्राधिकारी लाइन्स भेज दिया गया है। वहीं अरुण कुमार नौहवार को महराजगंज का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है। क्षेत्र के लोगों को नवागंतुक पुलिस उपाधीक्षक से काफी उम्मीदें है।




