जिलाध्यक्ष अवधेश प्रजापति व बृजेश प्रजापति का जोरदार किया गया स्वागत, महराजगंज की कार्यकारिणी का गठन

जिलाध्यक्ष अवधेश प्रजापति व बृजेश प्रजापति का जोरदार किया गया स्वागत, महराजगंज की कार्यकारिणी का गठन
जिलाध्यक्ष अवधेश प्रजापति का जोरदार किया गया स्वागत, महराजगंज की कार्यकारिणी का गठन

ब्यूरो रिपोर्ट : राजन प्रजापति 

महराजगंज रायबरेली। रविवार को प्रजापति उत्थान  महासभा शाखा महराजगंज की कार्यकारिणी का गठन किया गया। वीरांगना झलकारी बाई स्कूल में कार्यकारिणी का गठन एवं विस्तार के लिए एक बैठक कर नन्द किशोर प्रजापति की अध्यक्षता में कार्यकारिणी का गठन सम्पन्न हुआ। जिसमे सर्वसम्मति से अध्यक्ष राधे श्याम प्रजापति, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रजापति, महामंत्री सुनील प्रजापति, कोषाध्यक्ष कन्हैया लाल प्रजापति, प्रचार मंत्री रविंद्र प्रजापति, संगठन मंत्री सियाराम प्रजापति एवं संरक्षक मंडल में राजेश प्रजापति, राजन प्रजापति, छोटेलाल प्रजापति, नंदलाल प्रजापति, राम प्रताप प्रजापति को जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम में पहुंचे जिलाध्यक्ष अवधेश प्रजापति, बृजेश प्रजापति शिक्षक, राजेश प्रजापति शिक्षक का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया। वहीं तेजतर्रार जिलाध्यक्ष अवधेश प्रजापति ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा प्रजापति उत्थान  महासभा के पूरे प्रदेश के पदाधिकारी हमेशा आप सभी के साथ हर सुख दुख में हमेशा साथ खड़े रहेंगे। इस मोके पर दर्जनों प्रजापति उत्थान  महासभा शाखा रायबरेली के पदाधिकारी मौजूद रहे।