पेड़-पौधों की कमी से निरंतर पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा, पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण बहुत जरूरी: प्रभात साहू

ब्यूरो रिपोर्टः राजन प्रजापति

महराजगंज रायबरेली। कस्बा के कई स्थानों पर वृक्षारोपण कर ट्री गार्ड लगाकर सुरक्षित किया गया। नगर पंचायत महराजगंज में नगर पंचायत प्रतिनिधि प्रभात साहू द्वारा हनुमानगढ़ी, कब्रिस्तान, प्राचीन दानेश्वर मंदिर, चारागाह और ईदगाह में लगभग सेंकड़ों पौध रोपण किया गया। प्रभात साहू ने बताया कई स्थानों पर वृक्षारोपण कर ट्री गार्ड लगाया गया। प्रत्येक वर्ष वृक्षारोपण किया जाता है इस वर्ष भी सभी प्रकार के वृक्ष लगाए जा रहे है। वहीं पर्यावरण संरक्षण मुहिम के तहत पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रभात साहू के नेतृत्व में सार्वजनिक स्थानों पर कई प्रकार के पौधे लगाए गए। प्रभात साहू ने आगे कहा कि पेड़-पौधों की कमी से निरंतर पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण बहुत जरूरी है। हम सभी का फर्ज बनता है कि पृथ्वी की खूबसूरती को बनाए रखने में अपना योगदान दें सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। इस मौके पर धर्मेंद्र वर्मा, विनीत वैस्य, अलीम कुरैशी, नूरुल हसन सहित अन्य सभासद मौजूद रहे।