सुपर 99 माल का भव्य शुभारंभ, क्षेत्रवासियों में खुशी | पंकज प्रजापति ने पहुंचकर माल संचालक को शुभकामनाएं दीं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की

सुपर 99 माल का भव्य शुभारंभ, क्षेत्रवासियों में खुशी | पंकज प्रजापति ने पहुंचकर माल संचालक को शुभकामनाएं दीं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की
सुपर 99 माल का भव्य शुभारंभ, क्षेत्रवासियों में खुशी
पंकज प्रजापति ने पहुंचकर माल संचालक को शुभकामनाएं दीं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की

ब्यूरो रिपोर्ट : राजन प्रजापति 

रायबरेली। प्रजापति कॉम्पलेक्स, खेऊपुर चौराहा, निकट सीएचसी रोखा डीह स्थित सुपर 99 माल का भव्य उद्घाटन समारोह धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। उद्घाटन के अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोग, व्यापारी वर्ग और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस अवसर पर  उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष एवं प्रजापति समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज प्रजापति ने पहुंचकर माल संचालक को शुभकामनाएं दीं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में इस प्रकार के प्रतिष्ठानों के खुलने से स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। पंकज प्रजापति ने वर्षों से प्रजापति समाज के हितों और अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष करते हुए समाज में अपनी अलग पहचान बनाई है। समाज के विभिन्न मुद्दों पर उनकी सक्रियता और नेतृत्व क्षमता के चलते बड़ी संख्या में लोग उन्हें अपना नेता मानते हैं। उद्घाटन समारोह के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्वागत सम्मान के साथ किया गया तथा सभी ने सुपर 99 माल की सफलता की कामना की। इस मौके बृजेश प्रजापति सहित अन्य मौजूद रहे।