प्रजापति उत्थान महासभा की मासिक बैठक संपन्न हुई | वरिष्ठ समाजसेवियों की उपस्थिति में संगठन का विस्तार किया गया

प्रजापति उत्थान महासभा की मासिक बैठक संपन्न हुई  | वरिष्ठ समाजसेवियों की उपस्थिति में संगठन का विस्तार किया गया

►ब्यूरो रिपोर्टः राजन प्रजापति

रायबरेली। रविवार को प्रजापति उत्थान महासभा की मासिक बैठक संपन्न हुई। बतातें चलें वरिष्ठ संरक्षक चंद्रिका प्रसाद के आवास पर चंद्रिका प्रसाद की अध्यक्षता और जिलाध्यक्ष अवधेश प्रजापति व महामंत्री रोहित प्रजापति की उपस्थिति में संगठन का विस्तार किया गया। वहीं जिसमें अनिल प्रजापति एडवोकेट को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत एवं लाल जी प्रजापति को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया। उसके साथ ही प्रजापति संगठन प्रचार प्रमुख राजेश प्रजापति सुल्तानपुर खेड़ा को नियुक्त किया गया और जिला कार्यकारिणी सदस्यों में सक्रिय सदस्य के रूप में शशि प्रजापति लालगंज, राजेश प्रजापति लालगंज, देवनाथ प्रजापति, अमित प्रजापति सदर, फूलचंद प्रजापति सदर रायबरेली पद पर मनोनीत किया गया एवं राम लखन प्रजापति को विधिक एवं कानूनी सलाहकार के रूप में मनोनीत किया गया संगठन के विस्तार के कार्यक्रम में राम प्रसाद प्रजापति पूर्व ब्लाक प्रमुख ब्लॉक जगतपुर, सतीश प्रजापति माटी कला बोर्ड सदस्य उत्तर प्रदेश सरकार, भगवान दिन प्रजापति पूर्व जिला अध्यक्ष, राजन प्रजापति पत्रकार, कृष्ण प्रजापति पूर्व जिला उपाध्यक्ष सिंचाई विभाग, पंकज प्रजापति पूर्व जिलाध्यक्ष, ममता प्रजापति जिला उपाध्यक्ष महिला सभा सहित अन्य सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।