अनियंत्रित डंपर घर में जा घुसा, मची अफरातफरी, कई लोग घायल

अनियंत्रित डंपर घर में जा घुसा, मची अफरातफरी, कई लोग घायल
अनियंत्रित डंपर घर में जा घुसा, मची अफरातफरी, कई लोग घायल 

ब्यूरो रिपोर्टः राजन प्रजापति

रायबरेली। बेकाबू डंपर स्कार्पियों व कार में टक्कर मारने के बाद घर में घुस गया। इससे अफरातफरी मच गई। टक्कर से मकान का छज्जा और दीवार ढह गई। हादसे में एक राहगीर समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।

बछरावां कस्बे में रेलवे स्टेशन के निकट लखनऊ से फतेहपुर जा रहा डंपर अनियंत्रित होकर आगे चल रही स्कार्पियो व कार को टक्कर मारते हुए रजनी मिश्रा मकान में जा घुसा। हादसे में पटेल नगर निवासी कार सवार सिमर 19, समर 18, डंपर चालक राम यादव 38, क्लीनर बबलू 31 निवासी सरसोर स्टेशन जिला कानपुर घायल हो गए। वहीं वाहनों की चपेट में आकर थुलेंडी निवासी अनुभव 20 घायल हो गया। वह पैदल रेलवे स्टेशन जा रहा था। हादसे के बाद डंपर में फंसे चालक और क्लीनर को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।

डॉक्टर प्रभात मिश्रा ने प्राथमिक उपचार कर क्लीनर बबलू को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। हाईवे पर तीन घंटे लगा रहा जाम बछरावां कस्बे में हुए हादसे के बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहन रायबरेली-लखनऊ हाईवे पर आड़े तिरछे खड़े हो गए। इससे दोनों तरफ आवागमन ठप हो गया। पुलिस ने वाहनों को हाईवे के दूसरी लेन से निकाला। तीन घंटे बाद वाहनों को हाईवे से हटाया जा सका। कोतवाल विजेंद्र शर्मा ने बताया कि हादसे में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वाहनों को क्रेन की मदद से हाईवे से हटाया गया।