राष्ट्रीय मानवाधिकार फाउण्डेशन द्वारा आयोजित किया गया शपथ ग्रहण, कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह

राष्ट्रीय मानवाधिकार फाउण्डेशन द्वारा आयोजित किया गया शपथ ग्रहण, कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह

राजन प्रजापति

राष्ट्रीय मानवाधिकार फाउण्डेशन द्वारा आयोजित किया गया शपथ ग्रहण, कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह

रायबरेली यूपी। राष्ट्रीय मानवाधिकार फाउण्डेशन के तत्वावधान में लालगंज नगर में संस्था द्वारा शपथ ग्रहण, कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का सुभारम्भ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिसमें राम प्रताप सिंह को प्रदेश प्रभारी उत्तर प्रदेश अवध क्षेत्र व अशोक कुमार पाण्डेय को जिला महासचिव रायबरेली, सुधांशु वर्मा को तहसील अध्यक्ष लालगंज, सचिन सोनकर को तहसील सचिव, कुमारी विनीता को तहसील अध्यक्ष लालगंज महिला प्रकोष्ठ, तनु को तहसील उपाध्यक्ष लालगंज के पद पर मनोनीत किया गया संस्था द्वारा शपथ ग्रहण के पश्चात कवि सम्मेलन व सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त पुलिस उप महानिरीक्षक डॉ तहसीलदार सिंह ने अपनी भूमिका निभाई व उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को सत्य निष्ठा की शपथ दिलाई व संगठन में रहते हुए बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बैसवारा शोध संस्थान के अध्यक्ष डॉ ओम प्रकाश सिंह के द्वारा किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रोफ़ेसर बैजनाथ विश्वकर्मा जी, डॉ अविनाश सिंह, हरिनाम सिंह, डॉक्टर निरंजन राय, कांग्रेसी नेता रविंद्र सिंह, चंद्र प्रकाश पाण्डेय व डॉक्टर विनय भदौरिया ने की। कार्यक्रम का संचालन अवनेंद्र बहादुर सिंह के द्वारा किया गया। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह के द्वारा आए हुए लोगों का स्वागत किया गया एवं लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जानकारी देते हुए उनका शोषण किस तरह से रोका जाए इस पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में कवि सम्मेलन में प्रमुख रूप से योगेंद्र प्रताप सिंह, सतीश कुमार सिंह उदय बाजपेई, मयंक जी मिश्रा, डॉ विनय भदौरिया, डॉ अविनाश सिंह, शिवतोष संघर्षी आदि लोगों ने अपना काव्य पाठ किया। कार्यक्रम में संस्था के जिला अध्यक्ष ललित कुमार गुप्ता के द्वारा लोगों को अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया गया।