महराजगंज में आधा दर्जन अस्पतालों को अधीक्षक ने दी नोटिस, मानकों की अनदेखी कर संचालित हो रहे निजी अस्पतालों पर लटकी कार्यवाही किया तलवार

ब्यूरो रिपोर्ट : राजन प्रजापति 

महराजगंज रायबरेली। कस्बे में मानकों की अनदेखी कर संचालित हो रहे निजी अस्पतालों पर चिकित्सा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ गणनायक पांडे ने औचक निरीक्षण के दौरान उजाला हॉस्पिटल, प्रतिज्ञा हॉस्पिटल, कल्याण सेवा हॉस्पिटल, अक्षय हॉस्पिटल, किलकारी हॉस्पिटल, लोक सेवा हॉस्पिटल एवं डीआर सर्जिकल हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान अधिकांश अस्पतालों में आवश्यक अभिलेख एवं मानकों से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध नहीं मिलने पर हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल संचालकों से पंजीकरण प्रमाण पत्र, चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की उपलब्धता, अग्निशमन व्यवस्था तथा बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन से संबंधित अभिलेख मांगे गए, लेकिन अधिकांश संस्थान आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। कई स्थानों पर निर्धारित मानकों का पालन नहीं पाया गया। अधीक्षक डॉ गणनायक पांडे ने सभी संबंधित अस्पतालों को नोटिस जारी करते हुए आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि निरीक्षण में कुल आधा दर्जन निजी अस्पतालों में विभिन्न प्रकार की अनियमितताएं मिली हैं। सभी मामलों की विस्तृत जांच रिपोर्ट तैयार कर अग्रिम कार्रवाई के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को भेज दी गई है। चिकित्सा विभाग की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के निजी अस्पताल संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं विभाग ने स्पष्ट किया है कि मानकों की अनदेखी करने वाले अस्पतालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।