जमुरावां में विकास की नई तस्वीर गढ़ रहे प्रधान अनुराग चौधरी गांव का समग्र विकास उनकी पहली प्राथमिकता: अनुराग चौधरी (प्रधान)

जमुरावां में विकास की नई तस्वीर गढ़ रहे प्रधान अनुराग चौधरी  गांव का समग्र विकास उनकी पहली प्राथमिकता: अनुराग चौधरी (प्रधान)
जमुरावां में विकास की नई तस्वीर गढ़ रहे प्रधान अनुराग चौधरी
गांव का समग्र विकास उनकी पहली प्राथमिकता: अनुराग चौधरी (प्रधान)

ब्यूरो रिपोर्ट : राजन प्रजापति 

महराजगंज रायबरेली। विकास क्षेत्र की ग्राम पंचायत जमुरावां इन दिनों तेजी से हो रहे विकास कार्यों को लेकर चर्चा में है। ग्राम प्रधान अनुराग चौधरी द्वारा गांव में कराए जा रहे जनहित के कार्यों की ग्रामीण खुलकर सराहना कर रहे हैं। ग्राम पंचायत में लोगों की सुविधा के लिए विभिन्न स्थानों पर बैठने हेतु बैंच लगवाई गई हैं। इसके अलावा सामुदायिक शौचालय, इंटरलॉकिंग सड़कें, खड़ंजा निर्माण, स्ट्रीट लाइट सहित कई महत्वपूर्ण विकास कार्य कराए गए हैं। इन कार्यों से गांव की तस्वीर बदलती नजर आ रही है और ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि प्रधान अनुराग चौधरी गांव के विकास को लेकर लगातार सक्रिय रहते हैं और जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सुनकर उनका समाधान कराते हैं। लोगों ने कहा कि गांव में पहले की अपेक्षा अब काफी सुधार दिखाई दे रहा है। ग्राम प्रधान अनुराग चौधरी ने बताया कि गांव का समग्र विकास उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और पंचायत को आदर्श बनाने के लिए वह निरंतर प्रयासरत हैं।