होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे सस्पेंड, ज्योति मौर्या केस में हुई कार्यवाही, पढ़ें पूरी खबर

होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे सस्पेंड, ज्योति मौर्या केस में हुई कार्यवाही, पढ़ें पूरी खबर
होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे सस्पेंड, ज्योति मौर्या केस में हुई कार्यवाही, पढ़ें पूरी खबर

राजन प्रजापति, जागरण टाइम्स न्यूज नेटवर्क

​​​​​​लखनऊ। ज्योति मौर्य केस में फंसे होमगार्ड के कमांडेंट मनीष दुबे को सस्पेंड कर दिया गया है। आपको बता दे मनीष दुबे के खिलाफ ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य ने गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं इस संबंध में सरकार की ओर से जांच कराई गई। उत्तर प्रदेश के महोबा में तैनात होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे को सस्पेंड कर दिया गया है। मनीष दुबे के खिलाफ ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य ने गंभीर आरोप लगाए थे। एसडीएम ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य ने मनीष दुबे की पत्नी के साथ संबंधों पर सवाल खड़े किए गए थे। इसके अलावा आलोक मौर्य ने आरोप लगाया था कि मनीष दुबे ने ज्योति साथ मिलकर भ्रष्टाचार किया। डीआईजी होमगार्ड प्रयागराज से पूरे मामले की जांच कराई गई। डीआईजी ने अपनी जांच में मनीष दुबे पर कार्रवाई की अनुशंसा की थी। इस मामले में मंत्री ने भी होमगार्ड के प्रधान सचिव को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। अब होमगार्ड विभाग की ओर से मनीष दुबे को सस्पेंड करने को आदेश दिया। इसके अलावा मनीष दुबे के खिलाफ विभागीय जांच का भी निर्णय लिया गया है।