राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा फ्लॉप: साक्षी महाराज | जिन्होंने देश के 2 टुकड़े कराए वो जोड़ने की बात करते हैं...

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा फ्लॉप: साक्षी महाराज |  जिन्होंने देश के 2 टुकड़े कराए वो जोड़ने की बात करते हैं...

राजन प्रजापति​​​​​

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा फ्लॉप: साक्षी महाराज
जिन्होंने देश के 2 टुकड़े कराए वो जोड़ने की बात करते हैं...

जागरण टाइम्स न्यूज नेटवर्क

उत्तर प्रदेश। मेरठ में शुक्रवार को संत समागम में साक्षी महाराज पहुंचे। आपको बता दें उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को फ्लॉप बताया। वहीं उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने देश के 2 टुकड़े कराए, जो फूट डालो राज करो की संस्कृति में विश्वास करते हैं। लाखों हिंदुओं के कत्ल का इल्जाम जिन पर जाता है, वो जोड़ने की बात करते हैं। ये केवल जोड़ने का नाटक नहीं है बल्कि अपनी इमेज बचाने का तरीका है। उन्होंने कहा कि कश्मीर से कश्मीरी पंडितों को भगाने का आरोप जिन पर जाता है, हजारों सिक्खों के कत्ल का इल्जाम जिन पर जाता है, आज वो भारत जोड़ने का नाटक कर रहे हैं।