20.98 लाख की लागत से सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य शुरू, प्रभात साहू ने फावड़ा मारकर किया शुभारंभ

20.98 लाख की लागत से सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य शुरू, प्रभात साहू ने फावड़ा मारकर किया शुभारंभ
20.98 लाख की लागत से सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य शुरू, प्रभात साहू ने फावड़ा मारकर किया शुभारंभ

ब्यूरो रिपोर्ट : राजन प्रजापति 

महराजगंज रायबरेली। 20.98 लाख की लागत से सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य शुरू, प्रभात साहू ने फावड़ा मारकर किया शुभारंभ। नगर पंचायत महराजगंज के रूद्र नगर वार्ड नंबर 6 में विकास कार्यों की शुरुआत कर दी गई है। चंदापुर सड़क से महदेई के मकान तक जाने वाले मार्ग पर सीसी रोड, कवर नाली एवं पथ प्रकाश व्यवस्था का निर्माण कराया जाएगा। वहीं कार्य का शुभारंभ चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू ने फावड़ा मारकर किया। प्रभात साहू ने कहा कि सड़क निर्माण से कस्बावासियों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी और लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान होगा। इस मौके पर सभासद नूरुल हसन, सभासद विनीत वैश्य, विजय धोनी एवं पीयूष साहू सहित कई लोग मौजूद रहे।