महराजगंज (जनई) की शिवानी सिंह ने पास की पीसीएस परीक्षा, जीएसटी विभाग में बनेंगी असिस्टेंट कमिश्नर
ब्यूरो रिपोर्ट : राजन प्रजापति
महराजगंज रायबरेली। क्षेत्र के जनई गांव निवासी राकेश सिंह की पुत्री शिवानी सिंह ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPCS) परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। चयन के बाद शिवानी सिंह का चयन जीएसटी विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर पद पर हुआ है। उनकी इस सफलता से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। प्रधानाचार्य राजीव सिंह ने बताया शिवानी सिंह ने 9वीं से 12वीं तक की शिक्षा न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। स्नातक के बाद शिवानी ने लखनऊ में रहकर लगातार मेहनत और लगन के साथ पीसीएस परीक्षा की तैयारी की। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र के लोगों में गर्व की भावना है। ग्रामीणों व शुभचिंतकों ने शिवानी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।