वरिष्ठ पत्रकार सुभाष पाण्डेय का निधन, शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार सुभाष पाण्डेय का निधन, शोक की लहर
वरिष्ठ पत्रकार सुभाष पाण्डेय का निधन, शोक की लहर 

राजन प्रजापति

महराजगंज रायबरेली। कस्बा निवासी वरिष्ठ पत्रकार सुभाष पाण्डेय का देर शाम निधन हो गया। निधन की सूचना से कस्बा सहित क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। घर पर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का जमावड़ा लग गया। इस दौरान पूर्व विधायक राजा राम त्यागी, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रभात साहू, विजय सिंह एडवोकेट, वरिष्ठ व्यापारी व प्रधान प्रतिनिधि पंकज गुप्ता, कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुशील पासी, सभासदगण व कई पत्रकारों ने पहुंचकर शोक प्रकट किया।