सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक को नम आंखों से दी गई विदाई

सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक को नम आंखों से दी गई विदाई

►ब्यूरो रिपोर्टः राजन प्रजापति

सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक को नम आंखों से दी गई विदाई 
महराजगंज रायबरेली। मंगलवार को तहसील परिसर में सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक के विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें उपजिलाधिकारी धीरज श्रीवास्तव, तहसीलदार अनिल पाठक सहित अन्य राजस्व कर्मियों ने सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक विनोद कुमार त्रिवेदी के कार्यकाल में प्रकाश डाला।साथ ही फूलों की माला पहनाकर व उपहार देकर उन्हें सम्मानित करते हुए विदाई दी।
तहसील सभागार में सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक का नम आंखों से विदाई समारोह का आयोजन किया गया। उपजिलाधिकारी ने कहा की सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक विनोद कुमार त्रिवेदी बेदाग छवि के व्यक्ति हैं। इन्होंने कभी शिकायत का मौका नहीं दिया। इस मौके पर नायब तहसीलदार ऋतुराज नागर, श्रीकांत पांडे, जगन्नाथ प्रसाद, रामानुज मिश्रा, लेखपाल संघ अध्यक्ष दर्शिता श्रीवास्तव, अर्चना, प्रिया सिंह, राजीव मिश्रा, विपिन मौर्या, विवेक सिंह, संदीप सिंह, राहुल त्रिवेदी, धर्मेंद्र यादव, तुषार साहू, आद्या प्रसाद, अमरजीत सहित अन्य मौजूद रहे।