प्रजापति उत्थान महासभा की मासिक बैठक संपन्न, 21 जुलाई को सम्मान समारोह

प्रजापति उत्थान महासभा की मासिक बैठक संपन्न, 21 जुलाई को सम्मान समारोह
प्रजापति उत्थान महासभा की मासिक बैठक संपन्न, 21 जुलाई को सम्मान समारोह

ब्यूरो रिपोर्टः राजन प्रजापति

रायबरेली। (जागरण टाइम्स न्यूज) रविवार को प्रजापति उत्थान महासभा की मासिक बैठक संपन्न हुई। आपको बता दें आयोजन वरिष्ठ संरक्षक चन्द्रिका प्रसाद प्रजापति एडवोकेट के आवास पर उनकी अध्यक्षता में बैठक की गई। इस बैठक में प्रजापति समाज की विभिन्न आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा हुई एवं जिले की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जिला कोषाध्यक्ष के पद पर वीरेंद्र प्रजापति को मनोनीत किया गया एवं जिला उपाध्यक्ष आशीष प्रजापति को मीडिया प्रभारी पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। साथ में ब्लाकों की  कार्यकारिणी के गठन पर भी चर्चा हुई। समाज के प्रतिभाशाली बच्चों के सम्मान समारोह की तिथि 21-07-2024 रविवार को सुनिश्चित की गयी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अवधेश प्रजापति, संरक्षक जय चक्रवर्ती, शिवबालक प्रजापति, महामंत्री रोहित प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष आशीष प्रजापति, पूर्व अध्यक्ष भगवानदीन प्रजापति, पंकज प्रजापति, पूर्व जिला महामंत्री रामखेलावन प्रजापति, बृजेश प्रजापति, पूर्व कोषाध्यक्ष रामकिशोर प्रजापति, इंo रामअधीन प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष ममता चक्रवर्ती, जिला कार्यकारिणी सदस्य शशि प्रजापति, माटी कला बोर्ड सदस्य सतीश प्रजापति, जीतलाल प्रजापति, शिवकुमार प्रजापति, लालजी प्रजापति, अर्जुन प्रजापति सहित लोग  मौजूद रहे।