भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा महराजगंज में पथ संचलन का आयोजन

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा महराजगंज में पथ संचलन का आयोजन

ब्यूरो रिपोर्टः राजन प्रजापति

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा महराजगंज में पथ संचलन का आयोजन

जागरण टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क

महराजगंज रायबरेली। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा महराजगंज में पथ संचलन का आयोजन किया गया। आपको बता दें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा स्वदेश सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय से पथ संचलन का आयोजन किया गया। स्वयंसेवक चले तो मार्ग में लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वयं सेवकों का स्वागत जोरदार किया। वहीं 132वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा पथ संचालन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विपतिराम ने बाबा जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम स्थल पर संघ के जिला सह संघ चालक डीबी सिंह ने कहा कि भारत को वर्षों के संघर्ष के बाद स्वाधीनता मिली है। इस स्वतंत्रता का उद्देश्य चिर-पुरातन राष्ट्र को पुन: वैभवशाली बनाना है। पूरे भारतवर्ष को एक समाज के रूप में प्रतिष्ठित करना ही संघ की सोच है। संघ इसके लिए नित्य साधना कर रहा है। खंड कार्यवाहक धर्मेंद्र कुमार ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। संघ की स्थापना के सौ वर्ष पूर्ण होने पर गांवों से स्वयं सेवक बनाए जाएंगे। विद्यालय से पथ संचलन शुरू हुआ और पुलिस चौकी तिराहे से होते हुए कस्बे के विभिन्न मार्गों से होकर विद्यालय में पुनः वापस आकर समाप्त हुआ। इस मौके पर मुख्य रूप से विजय शंकर विभाग बौद्धिक प्रमुख, परिवार प्रबोधन प्रमुख रमेश अवस्थी, सुधा अवस्थी जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा, प्रधानाचार्य दिनेश अवस्थी, लक्ष्मी शंकर श्रीवास्तव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू, सरोज गौतम, अवधेश मिश्रा, राकेश मिश्रा, मंडल अध्यक्ष सूर्यप्रकाश वर्मा सहित बड़ी संख्या में आरएसएस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।