महराजगंज कस्बा में श्रीराम नवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई

महराजगंज कस्बा में श्रीराम नवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई

ब्यूरो रिपोर्टः राजन प्रजापति

महराजगंज कस्बा में श्रीराम नवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई

महराजगंज रायबरेली। कस्बा में रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। आपको बता दें शोभायात्रा का भव्य स्वागत कस्बा में जगह जगह पर किया गया। इस दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्याम कुमार पाल मय पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। भारी पुलिस बल के बीच शोभायात्रा निकाली गई। श्रीराम नवमी पर शोभायात्रा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कस्बा के विभिन्न मार्गों से होते हुए शोभा यात्रा निकाली गई। ढ़ोल ताशों और डीजे के साथ निकली शोभायात्रा में सबसे आगे घोड़ा चल रहा था। शोभा यात्रा के दौरान दर्जनभर जगहों पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर श्री राम के जयकारे लगाए। इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व जिला पंचायत सदस्य व चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू,  महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुधा अवस्थी, भाजपा नेता शिव शंकर शुक्ला, राम गोपाल वर्मा, रमेश शुक्ला, रामेश्वर, प्रदीप अवस्थी, अवधेश मिश्रा, सूर्य प्रकाश वर्मा, रमेश अवस्थी, पीयूष साहू, मनीष सोनी सहित  भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।