जरूरतमंदों में कंबल वितरित: बुजुर्गों के चेहरे पर आई खुशी विजय साहू द्वारा ग्राम सभा चकदादर के सभी गांवों में कंबल बांटने का कार्य जारी है
ब्यूरो रिपोर्ट: राजन प्रजापति
रायबरेली अमावां। जरूरतमंदों में कंबल वितरित किया गया जिससे बुजुर्गों के चेहरे पर खुशी आ गई। ठंड के मौसम में गरीब और बुजुर्गों के लिए राहत का काम किया गया। अमावां ब्लाक क्षेत्र के ग्राम सभा चकदादर के भावी प्रधान प्रत्याशी विजय साहू द्वारा लगातार ग्रामीण महिलाओं और बुजुर्गों में कंबल वितरित किए। कंबल पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी झलकती रही। इस दौरान सेकड़ों कंबल बांटे गए। कड़ाके की ठंड के बीच जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए जिसमें गरीब, बेसहारा, बुजुर्ग महिलाएं और मजदूर शामिल थे।