राज्यमंत्री का संवाद कार्यक्रम, महराजगंज क्षेत्र को दी विकास की सौगात

राज्यमंत्री का संवाद कार्यक्रम, महराजगंज क्षेत्र को दी विकास की सौगात
राज्यमंत्री का संवाद कार्यक्रम, महराजगंज क्षेत्र को दी विकास की सौगात

ब्यूरो रिपोर्टः राजन प्रजापति

महराजगंज रायबरेली। उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने रायबरेली के विकास खंड महराजगंज और विकास खंड शिवगढ़ में संवाद कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। जहां पर उन्होंने जनता की समस्याओं को सुना और अपने क्षेत्र का विकास किस तरह कार्य किया जाए इस पर चर्चा की। संवाद कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष महराजगंज प्रभात साहू ने उद्यान मंत्री को अपने क्षेत्र के विकास कार्यों से अवगत कराया। सुपर मार्केट बनाने का निर्णय लिया गया और चंदापुर जनई मार्ग से परमहंस आश्रम होते हुए एक किलो मीटर पक्की सड़क बनाए जाने के लिए कहा। इस अवसर पर उद्यान मंत्री ने उप जिलाधिकारी महराजगंज से कहा कि जनता के साथ सीधा संवाद स्थापित किया जाए और उनकी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराया जाए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष बुद्धीलाल, मंडल उपाध्यक्ष शक्ति रस्तोगी, रणविजय सिंह एडवोकेट, सुनील मौर्य, प्रधान उमेश कुमार (कुन्नू) सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।