खण्ड विकास महराजगंज : अवैध निर्माण पर चली जेसीबी, धान की फसल पर चला ट्रैक्टर, डीएम से शिकायत के बाद हुई कार्यवाही

खण्ड विकास महराजगंज : अवैध निर्माण पर चली जेसीबी, धान की फसल पर चला ट्रैक्टर, डीएम से शिकायत के बाद हुई कार्यवाही

खण्ड विकास महराजगंज: अवैध निर्माण पर चली जेसीबी, धान की फसल पर चला ट्रैक्टर, डीएम से शिकायत के बाद हुई कार्यवाही

ब्यूरो रिपोर्टः राजन प्रजापति

महराजगंज रायबरेली। राजस्व व पुलिस की मौजूदगी में खलिहान की जमीन पर किए गए निर्माण कार्य व धान की फसल को नष्ट कर दिया गया है। आपको बता दें क्षेत्र के टीसाखानापुर गांव निवासी राम अचल यादव ने जिलाधिकारी से शिकायत कर कार्यवाही की मांग किया था। खलिहान की जमीन पर गांव के लोगों द्वारा कब्जा कर रखा था जिसकी शिकायत के बाद कार्यवाही की गई बने हुए पिलर को ढ़हा दिया गया व धान की फसल को ट्रैक्टर से जोत दिया गया।

शिकायतकर्ता राम अचल यादव ने बताया सुरेश कुमार पुत्र राम सागर व रामसागर पुत्र शीतलादीन से अवैध कब्जा व अवैध निर्माण को कब्जा मुक्त कराया गया।