पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे विधायक हमीरपुर डाo मनोज कुमार प्रजापति | पुलिस के उच्चाधिकारियों से किया वार्ता, दिलाया न्याय का भरोसा

पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे विधायक हमीरपुर डाo मनोज कुमार प्रजापति | पुलिस के उच्चाधिकारियों से किया वार्ता, दिलाया न्याय का भरोसा
पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे विधायक हमीरपुर डाo मनोज कुमार प्रजापति 
पुलिस के उच्चाधिकारियों से किया वार्ता, दिलाया न्याय का भरोसा 

ब्यूरो रिपोर्ट: राजन प्रजापति

रायबरेली। पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे विधायक डाo मनोज कुमार प्रजापति। आपको बता दें डा मनोज कुमार प्रजापति विधायक हमीरपुर/प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय प्रजापति कुंम्भकार महासंघ उत्तर प्रदेश एवं अमित प्रजापति प्रदेश मुख्य महासचिव अखिल भारतीय प्रजापति कुंम्भकार महासंघ उत्तर प्रदेश का जनपद रायबरेली में  अवधेश प्रजापति जिलाध्यक्ष रायबरेली की अगुवाई में जिले की टीम के साथ लालगंज तहसील के अंतर्गत थाना सरेनी में राजेश कुमार प्रजापति की संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो जाने पर परिवार के साथ संवेदना व्यक्त करते हुए न्याय दिलाने के लिए परिवार से मुलाकात कर दुख को साझा किया। अवधेश प्रजापति निवासी कटरा मुरारमऊ के घर पहुंच कर जिला अध्यक्ष अवधेश प्रजापति के पिताजी श्री रामकृष्ण प्रजापति सेवानिवृत शिक्षक लम्बे समय से बीमारी से ग्रसित हैं, जिनका कुशल क्षेम लेने पहुंचे। रायबरेली पहुंच कर विधायक डाo मनोज कुमार प्रजापति ने पुलिस के अधिकारियों से वार्ता किया।