►ब्यूरो रिपोर्ट: राजन प्रजापति
नगर निकाय चुनाव: भाजपा ने यूपी में होने वाले निकाय चुनाव में पूरी ताकत झोंकने का लिया निर्णय, जन्मेजय सिंह को बनाया महराजगंज नगर पंचायत का चुनाव प्रभारी
जागरण टाइम्स न्यूज नेटवर्क
रायबरेली महराजगंज। भाजपा ने यूपी में होने वाले निकाय चुनाव में पूरी ताकत झोंकने का निर्णय लिया है। इसके लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। जन्मेजय सिंह जिला उपाध्यक्ष भाजपा रायबरेली को आगामी नगर निकाय चुनाव 2022 में नगर पंचायत महराजगंज का चुनाव प्रभारी बनाया गया है। चुनाव प्रभारी बनाए जाने के बाद लगातार बधाई संदेश प्राप्त हो रहे है।