पूनम देवी हॉस्पिटल का एक वर्ष पूर्ण, मनाई गई सालगिरह क्षेत्र के लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना पहली प्राथमिकता : डा अनूप यादव
ब्यूरो रिपोर्ट: राजन प्रजापति
महराजगंज रायबरेली। पूनम देवी हॉस्पिटल का एक वर्ष पूर्ण होने पर सालगिरह पूजा पाठ व हवन करने के बाद धूमधाम के साथ मनाई गई। हॉस्पिटल में पहुंचे अतिथियों का डा अनूप यादव ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान विधायक शयम सुन्दर भारती, पूर्व विधायक रामलाल अकेला, राजू प्रधान, विजय राज सिंह सहित अन्य का हॉस्पिटल में अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया। पूनम देवी हॉस्पिटल नवोदय चौराहा निकट सड़कहा, रायबरेली रोड, महराजगंज का एक वर्ष पूर्ण होने पर सालगिरह मनाई गई। मैंनेजिंग डायरेक्टर डाo अनूप यादव (एमडी) ने बताया हमारे यहाँ सभी प्रकार की सर्जरी, डिलीवरी, पैथालाजी सहित आईसीयू, एनआईसीयू, वेंटीलेटर, प्राइवेट रूम सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध है। महराजगंज क्षेत्र में इतनी सुविधाएं देने वाला हॉस्पिटल से क्षेत्र के लोगों को अब काफ़ी राहत मिल रही है। हमारी प्राथमिकता रहती है बेहतर से बेहतर उपचार लोगों का किया जाए और हर संभव मदद भी करने का प्रयास रहता है जिससे क्षेत्र के लोगों को कोई परेशानी का सामना ना करना पड़े। इस मौके पर लवकेश यादव (एमजीआर), अरविन्द यादव, अर्पित यादव, अंकुर गौतम, अर्पिता यादव, कोमल यादव, राधा यादव, अनुष्का मौर्य हॉस्पिटल का स्टाफ सहित अन्य बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।