बिजली की समस्या ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, पूर्व विधायक राम लाल अकेला पहुंचे अधिशाषी अभियन्ता कार्यालय | बिजली की समस्या को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी
जागरण टाइम्स न्यूज ब्यूरो, राजन प्रजापति
पूर्व विधायक माo राम लाल अकेला से बात करने पर बताया क्षेत्र की जनता लगातार शिकायत कर रही थी बिजली की समस्या बढ़ती जा रही है बिजली कटौती व लो वोल्टेज की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिसको गंभीरता से लेते हुए अधिशाषी अभियंता कार्यालय पहुंच कर बिजली की समस्या से अवगत कराया और आवश्यक दिशा निर्देश दिया। अधिशाषी अभियन्ता ने आश्वासन देते हुए कहा टेक्निकल जो भी समस्या बिजली से संबंधित आ रही है दो से तीन दिन के अंदर सही कर दिया जाएगा।