11 वर्षीय बालिका के साथ गलत काम करने का किया प्रयास, केस दर्ज

11 वर्षीय बालिका के साथ गलत काम करने का किया प्रयास, केस दर्ज
11 वर्षीय बालिका के साथ गलत काम करने का किया प्रयास, केस दर्ज 

महराजगंज रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र में एक बालिका के साथ एक युवक ने गलत काम करने का प्रयास किया। शिकायत के बाद एक्शन में आई पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दिया। आपको बता दें महराजगंज कोतवाली क्षेत्र में 11 वर्षीय बालिका के साथ शिवम नाम के एक युवक ने बालिका के साथ गलत काम करने का प्रयास किया, बालिका खेलने के लिए निकली थी तभी युवक ने घटना को अंजाम दिया। दी गई तहरीर के अनुसार 11 वर्षीय बालिका अपने मामा के घर घूमने आई थी। शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज किया गया और कोतवाली पुलिस विधिक कार्यवाही में जुट गई।