धूमधाम से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती, श्रद्धासुमन किए अर्पित

धूमधाम से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती, श्रद्धासुमन किए अर्पित
धूमधाम से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती, श्रद्धासुमन किए अर्पित

ब्यूरो रिपोर्ट : राजन प्रजापति 

महराजगंज रायबरेली। विकासखंड सभागार में महर्षि वाल्मीकि की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। खण्ड विकास अधिकारी वर्षा सिंह ने कहा कि वाल्मीकि भगवान वाल्मीकि जी की कलम के महत्व को समझ कर ज्यादा से ज्यादा बच्चों को उच्च स्तर की शिक्षा ग्रहण कराएं। शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जिसके माध्यम से समाज शैक्षिक, सामाजिक, धार्मिक, आर्थिक, राजनीतिक क्षेत्र में अग्रसर होकर समाज का विकास किया जा सकता है। इस दौरान मुख्य रूप से डीसी (एनआरएलएम) ऋषि पाल सिंह, खण्ड विकास अधिकारी वर्षा सिंह, एपीओ राजीव त्यागी, सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।