गुरुकुल महाविद्यालय ने बांटे सैकड़ों कंबल: भीषण ठंड में जरूरतमंदों को मिली राहत | ठंड के इस मौसम में समाज के कमजोर वर्गों की मदद करना गुरुकुल महाविद्यालय की पहली प्राथमिकता
ब्यूरो रिपोर्ट: राजन प्रजापति
महराजगंज रायबरेली। विगत कई वर्षों से गुरुकुल पब्लिक स्कूल द्वारा जरूरतमंदों को ठंड से बचाव के लिए सेकड़ों कंबलों का वितरण किया जाता है। गुरुकुल पब्लिक स्कूल, महाविद्यालय एवं प्रशिक्षण महाविद्यालय पुरासी हलोर ने बुधवार को कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया और जरूरतमंद लोगों को सैकड़ों कंबल वितरित किए। वहीं गुरुकुल महाविद्यालय द्वारा सामाजिक सेवा प्रतिवर्ष ठंड के मौसम में की जाती है। इस वर्ष भी गरीब, असहाय और दिव्यांग लोगों को ठंड से बचाव के लिए कंबल उपलब्ध कराए गए, जिससे उन्हें राहत मिल सके। इस मौके पर संस्थान के प्रबंधक आर डी मिश्र, अध्यक्ष डॉ शशांक शेखर शुक्ला, उपाध्यक्षा पूजा मिश्रा, कोषाध्यक्ष कुसुम मिश्रा, शौर्य शुक्ला, आद्या शुक्ला, क्लर्क बी के मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।