अमावां ब्लाक: कड़ाके की ठंड के बीच सदर विधायक अदिति सिंह ने जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण
ब्यूरो रिपोर्ट: राजन प्रजापति
रायबरेली। कड़ाके की ठंड के बीच सदर विधायक अदिति सिंह ने जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण। इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है हर दिन पारा गिरता जा रहा है ठंड को देखते हुए समाज के लोग अब आगे आ रहे हैं और जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण शुरू कर दिया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची सदर विधायक अदिति सिंह का जोरदार स्वागत अंग वस्त्र भेंट कर किया गया। सदर विधान सभा क्षेत्र के अमावां ब्लॉक के चकदादर गाँव में विजय साहू, जिला अस्पताल कर्मचारी कॉलोनी में उदय सिंह के सहयोग से अदिति सिंह सदर विधायक ने जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किया। इसके अलावा बैरहना में भी जरूरतमंद परिवारों को शीतलहर से बचाव के लिए कंबल वितरण किया।