नगर पंचायत महराजगंज की अध्यक्ष सरल साहू ने सीएम योगी से की भेंट, करोड़ों के विकास परियोजनाओं की मांग किया

ब्यूरो रिपोर्ट: राजन प्रजापति

रायबरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जिले के सभी नगर निकायों के अध्यक्षों ने लखनऊ में भेंट किया। नगर पंचायत महराजगंज की अध्यक्ष सरला साहू व अध्यक्ष पति प्रभात साहू ने एक लिखित पत्र सौंपते हुए पेयजल की व्यवस्था और महराजगंज क़स्बा में जल निकासी प्रणाली व लगभग 10 करोड़ रूपये की विकास परियोजनाओं की मांग किया। जिससे कस्बे का और भी बेहतर विकास कार्य हो सके। नगर पंचायत महराजगंज के समग्र विकास को लेकर अध्यक्ष सरला साहू और उनके पति प्रभात साहू लगातार प्रयासरत रहते है जिससे नगर में बेहतर विकास कार्य हुए है। वहीं उनका उद्देश्य है नगर पंचायत क्षेत्र का अधिकतम विकास हो और सरकार द्वारा सभी संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुँचे। रायबरेली नगर पालिका से शत्रुघ्न सोनकर सहित अन्य चेयरमैनों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान सभी ने अपने-अपने नगरों के विकास से संबंधित समस्याओं और आवश्यकताओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी नगर पंचायतों और नगर पालिकाओं को अपनी आय के स्रोत बढ़ाने पर जोर दिया।