श्रीमद् भागवत कथा समापन के बाद ब्रह्मभोज में पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया

श्रीमद् भागवत कथा समापन के बाद ब्रह्मभोज में पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया
श्रीमद् भागवत कथा समापन के बाद ब्रह्मभोज में पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया 

ब्यूरो रिपोर्ट : राजन प्रजापति

महराजगंज रायबरेली। श्रीमद् भागवत कथा समापन के बाद ब्रह्मभोज किया गया। क़स्बा स्थित जिला सहकारी समिति के पास टावर के निकट आर्य नगर (घेरा) में अंतर्राष्ट्रीय कथा व्यास श्री देवकी नंदन ठाकुर जी महाराज के परम प्रिय शिष्य पूज्य पवन देव जी महाराज श्रीधाम वृंदावन ने श्रीमद् भागवत कथा किया था, जिसका आयोजन रणविजय सिंह एडवोकेट व प्रधान प्रतिनिधि, विनोद सिंह ने किया जिसमे कई हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर श्रीमद् भागवत कथा सुना और ब्रह्मभोज का प्रसाद ग्रहण किया और साथ में कवि सम्मेलन का आनंद भी लिया। इस शुभ अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रभात साहू, भोलू सिंह मऊ, जनमेजय सिंह भाजपा जिला उपाध्यक्ष, राजकुमार सिंह उर्फ़ मोंगा सिंह, शैलेन्द्र सिंह एडवोकेट सहित अन्य कई हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।