श्री ट्रेडिंग कम्पनी का भव्य दूसरा वार्षिक समारोह हुआ सम्पन्न, मुख्य अतिथि अनूप अग्रवाल का जोरदार स्वागत किया गया
ब्यूरो रिपोर्ट : राजन प्रजापति
महराजगंज रायबरेली। श्री ट्रेडिंग कम्पनी का भव्य दूसरा वार्षिक समारोह सम्पन्न हुआ। रविवार को श्री ट्रेडिंग कम्पनी द्वारा एक भव्य व्यावसायिक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ओसीएम पशु आहार के (सीईओ) अनूप अग्रवाल उपस्थित रहे। श्री अग्रवाल का भव्य स्वागत माल्यार्पण कर व प्रतिक चिह्न भेंट कर किया गया।
कार्यक्रम के दौरान श्री ट्रेडिंग कम्पनी के (एमडी) पंकज वैश्य ने मुख्य अतिथि अनूप अग्रवाल को प्रतीक चिन्ह व पुष्प गुच्छ भेंट कर जोरदार स्वागत किया। बैठक में व्यापार से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई तथा क्षेत्रीय व्यापार को बढ़ावा देने के लिए सुझाव भी साझा किए गए। बताया गया कि श्री ट्रेडिंग कम्पनी के एमडी पंकज वैश्य द्वारा हैदरगढ़ रोड, पाली स्थित अपने प्रतिष्ठान पर इस भव्य व्यावसायिक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रायबरेली सहित कई जनपदों से आए व्यापारियों का भी गर्मजोशी से स्वागत किया गया तथा उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। बैठक के माध्यम से व्यापारियों के बीच आपसी समन्वय और व्यापारिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया। कड़ी मेहनत व लगन से श्री ट्रेडिंग कम्पनी के (एमडी) पंकज वैश्य ने कई जनपदों में बनाई एक अलग पहचान। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।